Advertisements
जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में चार दिन पहले मरीजों के बीच रील बनाकर डांस करने वाले युवक को सरदारपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई की है। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि पुलिस ने नागौरी गेट सिंधी साहब जादों का मोहल्ला भील बस्ती निवासी हितेश भील को गिरफ्तार कर लिया। 17 अक्टूबर को महात्मा गांधी हॉस्पिटल के ओपीडी वार्ड में मरीजों की बीच युवक ने डांस का वीडियो बनाकर वायरल किया था। ओपीडी में बीमार मरीजों और पर्ची कटवाने आए लोगों के बीच डांस करना पुलिस व पब्लिक को रास नहीं आया। पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल में युवक की इस हरकत से मरीजों को परेशानी हुई है। प्रसिद्धि के लिए अनुचित स्थान पर रील बनाकर समाज में गलत संदेश प्रसारित किया गया। ऐसे में युवक को पाबंद किया गया है।

