Site icon 24 News Update

जोधपुर की माचिया सफारी में घुस गया लेपर्ड, 13 काले हिरणों का शिकार, वनकर्मी दहशत में, 3 पिंजरे लगाए

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। जोधपुर की माचिया सफारी में एक लेपर्ड ने घमासान मचाया हुआ हैं करीब 74 दिन से वन विभाग को चकमा देकर लेपर्ड माचिया सफारी में घुस आया था। रविवार रात इस छिपे हुए श्किरी ने 13 चिंकारा (काले हिरण) का शिकार कर लिया तो हड़कंप मच गया। अब हालत यह हो गई है कि वन्यकर्मी यहां अकेले ड्यूटी देने से घबरा रहे हैं। लेपर्ड को पकड़ने के लिए यहां 3 पिंजरे लगाए गए हैं। बताया गया कि कल मंगलवार को छुट्टी होने से टूरिस्ट नहीं आए। माहौल शांत था, ऐसे में छिपे हुए शिकारी ने वार कर दिया। बताया जा रहा है कि लेपर्ड की काले हिरणों के झुंड के साथ मुठभेड़ हुई थी। काले हिरणों के शरीर पर पंजों और बाइट के निशान थे। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पुख्ता तथ्य सामने आएंगे। माचिया सफारी में हिरणों की कई प्रजातियां हैं। इसमें लेपर्ड ने चिंकारा के झुंड पर हमला किया था। सबसे पहले सूरसागर में एक सीसीटीवी में लेपर्ड का मूवमेंट देख वनकर्मी चौंक गए थे। क्योंकि यहां लेपर्ड कभी नहीं आया। इसके बाद लगातार तलाश की जा रही है मगर हाथ नहीं आ रहा है। कल अचानक माचिया सफारी में शिकार कर गया। बताया जा रहा है कि यह पेड़ों के सहारे कूद कर आया। उसके आने के बाद अब पूरे जू पर नजर रखी जा रही हैं बाहर जाने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं और पेड़ों की टहनियों को काट दिया गया है। तीन पिंजरों पर नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version