कविता परखा
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। जैन दिवाकरीय महासाध्वी श्री प्रतिभा श्रीजी मा.सा. आदि ठाणा 3 अपना आध्यात्मिक वर्षावास दिवाकर भवन निम्बाहेड़ा में आनंद पूर्वक संपन्न कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष विजय कुमार मारू के निवास स्थान पर पधारें। सर्वप्रथम महासाध्वी जी दिवाकर भवन से मंडी चौराहा होते हुए विजय कुमार मारू के निवास स्थान महेश नगर छोटीसादडी पधारे, जिसमें बड़ी संख्या में संघ के श्रावक श्राविका, युवक परिषद, महिला मंडल, बहु मंडल एवं अन्य संघों के सदस्य उपस्थित रहे।
मारू के निवास स्थान पर धर्मसभा आयोजित हुई, जिसमें महासाध्वी जी ने प्रार्थना सुनाई। उसके पश्चात मारू परिवार की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने महासाध्वी जी के चातुर्मास को भव्य एवं ऐतिहासिक बताया, जिसमे जप, तप एवं आध्यात्मिक गतिविधियां खूब हुई। मारू परिवार की तरफ से अतिथि सत्कार (नवकारसी) रखी गई। अंत में मारू परिवार की ओर से हिमांशु मारू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

