Site icon 24 News Update

जे के सीमेंट लिमिटेड की राजस्थान राज्य स्थित खदानों की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया

Advertisements

दिनांक 27 सितम्बर 2024, इस बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तर पश्चिमी अंचल क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर के 2 अधिकारी उपस्थित थे l इस  त्रिपक्षी सुरक्षा समिति की बैठक में मुख्य रूप से 12वीं राष्ट्रीय खान सुरक्षा सेमिनार के अंतर्गत दिए गए विभिन्न सुझावों पर चर्चा हुई   त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में बोलते हुए उप महानिदेशक खान सुरक्षा उत्तर पश्चिम अंचल उदयपुर श्री आर टी मांडेकर जी ने कहा कि हमे खदानों में सुरक्षा के स्तर को और अधिक उन्नत बनाने की आवश्यकता हैं l बढ़ते मेकेनाइजेशन एवम उत्पादन वृद्धि के मध्य नजर रखते हुए हमे आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अवश्यकता हैं। उन्होंने कामगारों के कौशल विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा की कामगारों के नियमित रूप से प्रक्षिष्ण को सुदृढ़ बनाना होगा एवं इसके लिए आधुनिक  ट्रेनिंग टूल्स को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया  एवं ठेका कर्मियों के स्वास्थ्य, उनके वेलफेयर संबंधी प्रावधानों को पुनः अवलोकन करने का सुझाव दिया। साथ ही खान सुरक्षा निदेशक श्री बी दयासागर ने खदानों के डिजिटलीकरण पर ध्यान देने और इसे बढ़ाने की बात कही l इस बैठक में जेके सीमेंट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीएफओ ए के सरावगी सरावगी उपस्थित थे l  उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए मैनेजमेंट सदैव सकारात्मक रहा है और आगे भी रहेगा l  किसी भी प्रकार के सुरक्षा संबंधी साधनों की कमी को पूरा किया जाएगा खानों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश मैनेजमेंट द्वारा की जाएगी l त्रिपक्षी सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेके सीमेंट मजदूर संघ इंटर के अध्यक्ष कल्याण सिंह ने बताया कि हमें कामगारों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा एवं उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ कामगार ही संस्थान की पूंजी है उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे यहां खदानों में सुरक्षा के पूरे पूरे इंतजाम किए जाते हैं l जेके सीमेंट लिमिटेड के मांगरोल एवं निंबाहेड़ा प्लांट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में बताया की  डीजीएमएस के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए हमारे खदानों का सुरक्षा के प्रति स्तर बहुत ही उन्नत हुआ है इसकी गाइडलाइन खदानों को सुरक्षित करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है l  अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि आपका मार्गदर्शन खदानों के लिए सुरक्षा के स्तर को और अधिक ऊंचा उठने के लिए बहुत आवश्यक है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिन-जिन बिंदुओं पर आज यहां हमें सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सभी बिंदुओं को हम पालन करने के लिए समय तरीके से कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे l अंत में जे. के. व्हाइट सीमेंट के माइंस एजेंट श्री दीपक कल्ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । इस  बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तर पश्चिम अंचल उदयपुर, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर एवम क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर २ के अधिकारियों के साथ साथ  एच आर हेड प्रभाकर मिश्रा सभी खदानों के अधिकारी , कर्मचारी  कांट्रेक्टर प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Exit mobile version