24 न्यूज अपडेट निम्बाहेडा। जे के सीमेंट संस्थान निंबाहेड़ा में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस के पर्व को हर्षाल्लास से मनाया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी दी गई साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।तत्पश्चात वर्ष पर्यन्त उत्तम उपस्थिति दर्ज करने वाले 31 कर्मचारियों और श्रमिक साथियों को सम्मानित किया गया।तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 अधिकारियों का भी सम्मान किया गया और वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में विजेताओ और उपविजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर प्रेरित किया गया,साथ ही श्रेष्ठ सुरक्षा कर्मियों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मनीष तोषनीवाल ने कहा कि आज ही के दिन भारत ने 1950 में भारतीय संविधान को अपनाया था, जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की नींव है। गणतंत्र दिवस का पर्व भारतीय नागरिकों की एकता, अखंडता और विविधता में एकता का प्रतीक है। यह हम सभी को हमारे संविधान के तहत मिली स्वतंत्रता और अधिकारों की महत्ता का अहसास कराता है।इस दिन हम अपने देश की प्रगति, समृद्धि और विश्व मंच पर उसकी बढ़ती स्थिति का जश्न मनाते हैं।सरकार और समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हम अपने राष्ट्र को और अधिक उन्नति की ओर ले जा सकें। यह दिन हमें समाज में समानता, शांति और समृद्धि की दिशा में योगदान देने की प्रेरणा देता है। हम सब मिलकर अपने संविधान की गरिमा बनाए रखें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।उक्त अवसर पर कमर्शियल हेड अजय गर्ग, कॉर्पारेट सेफ्टी हेड आशुतोष श्रीवास्तव, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एच आर एवं ई आर हेड प्रभाकर मिश्रा हेड, सिक्यूरिटी हेड धनंजय कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक दिलीप धाकड़, अमरजीत चक्रवर्ती, सुधीर नागौरी, करीम मंसूरी, किशोर शर्मा, एस मरियप्पन एवं श्रमिक संघ के अध्यक्ष चौन सिंह और महामंत्री राज सिंह सहित सैकड़ो कर्मचारी और श्रमिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यदेव पानेरी द्वारा किया गया।इसी प्रकार जे के सीमेंट के मांगरोल प्लांट में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया जहां टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लढा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड को सलामी एवं निरीक्षण किया गया।वर्ष भर उत्तम उपस्थिति दर्ज कराने वाले अधिकारियों और कमर्चारियों के सम्मान के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ में विजेता और उपविजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर दीपक सोनी शांति लाल जैन, सुरेंद जोशी, विकेश जैन, एस एन गौड़, अमित कुमार सिंह, श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित कई कर्मचारी और श्रमिक साथी उपस्थित रहे।कार्यकम का संचालन दीर्घा और श्रेया ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऐसे कार्यक्रम बच्चों का बढ़ाते हैं मनोबल- कृपलानी, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एचआरपीसी द्वारा उत्कृष्ट बालिकाओं का हुआ सम्मान *जे.के.सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा को महिला पशुपालकों का प्रशिक्षण, पशुधन विकास तथा गौशाला में गोवंश के उपचार एवं क्लोरीन गैस त्रासदी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला स्तर पर सम्मानित!*