24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने व विधानसभा उपचुनाव 2024 में शत प्रतिशत वोटिंग सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। एईआरओ द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर चुनावों में समस्त वर्गो के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।मतदाता जागरूकता अभियान के उद्देश्य से संचालित स्वीप गतिविधियों से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार आस्था रानी बामणिया के सानिध्य में रा.उ.मा.वि. सैपुर भाग संख्या 193,194 व 195 पर रंगोली व रैली का आयोजन किया गया इस दौरान एईआरओ सराडा आस्थारानी बामनिया ने मतदाता जागरूकता हेतु संबोधित करते हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्ररित किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर मतदान की शपथ दिलाई गई।इसी तरह पंचायत समिति जयसमंद में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत वीरपुर से जयसमंद तक नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग, प्रधानाचार्य नारायण लाल नरसावत,विकास अधिकारी दयाचंद यादव के निर्देशन में जयसमंद पंचायत समिति एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं वीरपुर पंचायत के नागरिक द्वारा रैली का आयोजन किया गया रैली में मतदाताओं को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया और विधानसभा सलूंबर के उप चुनाव 13 नवंबर को मतदान दिवस को सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की गयी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध बजरी परिवहन में लिप्त 2 वाहनों को किया जब्त आज सलूंबर से केशूलाल, चौरासी से शंकरलाल ने किया नामांकन, देखें विस्तृत खबर…..