24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर । जिले के सराड़ा में 68 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र छात्रा हेंडबाल ओर बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार को लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल चावण्ड में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दे दिया गया हे।
उद्घाटन समारोह 9 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि युवा संत हितेश्वरानंद सरस्वती ओर अध्यक्षता चावंड के पूर्व उप सरपंच केशुलाल पटेल रहेंगे। विशिष्ठ अतिथि नगर सेठ रमेश मलावत, सवजी सालवी, सोहन व्यास, सेवानिवृत शिक्षक पन्नालाल सुथार, जयेश व्यास, मनोज व्यास रहेंगे।
पर्यवेक्षक कचरू लाल कलाल प्रधान निर्णायक सीतल जैन , जनक सिंह, फिरोज खान ने मैदान का जायजा लेने के साथ टाई कार्यक्रम संपन्न कराया। बॉक्सर दिनेश कुमार चोबीसा ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता संबंधी समस्त टाई व्यवस्था संपन्न कराई। टाई कार्यक्रम समस्त निर्णायक, आयोजक मंडल के सानिध्य में सम्पन्न कराया।
जिला स्तरीय हेंडबाल ओर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चावंड में आगाज आज

Advertisements
