24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु जिले के चावंड स्थित लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल से डूंगरपुर में आयोजित हैंडबॉल 14 वर्ष छात्र छात्रा सलूंबर जिले की टीम में सोमवार सुबह 11 बजे रवाना हुई। जिसमें टीम प्रबंधक प्रदीप चोबीसा, महिला प्रभारी हीरामणि मीणा, छात्र प्रभारी कांतिलाल मीणा, सह प्रभारी हरीश कुमार चतुर्वेदी सहित छात्र वर्ग में 16 ओर छात्रा वर्ग के 16 खिलाड़ी रवाना हुए। ये टीम अब हेंडबाल में सलूंबर जिले की ओर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खुद को साबित करने के लिए उतरेगी।
उल्लेखनीय हे की लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल चावंड में हेंडबाल के जिला स्तरीय आयोजन के बाद चार दिवसीय केंप का आयोजन हुआ। इसके बाद जिले के सलेक्ट हुए छात्र छात्रा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे है। इसमें एलकेसीएस चावंड से छात्र वर्ग दो और छात्रा वर्ग में गोलकीपर सहित तीन खिलाड़ी जिले का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल चावंड के प्रबंध निदेशक मनोज व्यास, प्रदीप पटेल, मणिशंकर शर्मा मौजूद रहे।
14 वर्ष हेंडबाल छात्र -छात्रा टीम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रवाना

Advertisements
