Site icon 24 News Update

जिला कलेक्टर शेखावत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा , 26 नवंबर | जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में विभागों की कार्य प्रगति रिपोर्ट,परियोजनाओं व योजनाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति, जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण सहित विभिन्न बिंदुओं की ज़िला कलेक्टर द्वारा समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
इस दौरान ज़िला कलेक्टर शेखावत ने जिले से संबंधित विभागों की बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए समय पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान ज़िला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को झोलाछाप डॉक्टरों के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर सख़्त कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए |इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

Exit mobile version