Site icon 24 News Update

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर शेखावत ने समस्त विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों, आवेदनों की स्थिति , ई- फाइल के औसत निस्तारण,संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के निस्तारण तथा विभागीय प्रगति की समीक्षा की।जिला कलेक्टर ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के साथ ही जिले में लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय, सतर्कता समिति के बकाया सभी प्रकरणों लाईट्स पोर्टल के प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ज़िला कलेक्टर शेखावत ने सभी अधिकारियों को ई-फाइल के निस्तारण में एवरेज डिस्पोजल टाइम को कम करने के संबंध में निर्देशित किया | उन्होंने सभी विभागाधिकारियों से गुड गवर्नेंस के सभी बिंदुओं की पालना सुनिश्चित करवाते हुए ऑफिस समय में कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया।बैठक के दौरान अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर सुनील पुनिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version