24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़, 21 नवंबर। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से आए अतिक्रमण हटाने, पट्टा, भूमि रूपांतरण, सफाई, पानी, बिजली, ड्रेनेज सीवरेज सहित सरकारी विभागों से संबंधित लगभग 40 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व गांवों में सड़क, मंदिर, शमशान सहित सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट भिजवाने एवं उसका रिकॉर्ड मेंटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में सूचना भेजने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज के प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, डीएफओ विजय शंकर पांडे, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, एसीईओ राकेश पुरोहित, आयुक्त रवींद्र यादव, सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिजयपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन, जिला कलक्टर ने सुने लोगों के अभाव- अभियोग, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश जिला कलक्टर ने सुने लोगों के अभाव- अभियोग, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश