24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत आज गहमागहमी बनी रही। जिलाध्यक्ष चुनाव (शहर), आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह ने उपस्थित होकर जिला अध्यक्ष के दावेदारों के आवेदन प्राप्त किए। कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें खूबीलाल पालीवाल, अतुल चंडालिया, करणसिंह शक्तावत,जगदीश शर्मा,किरण जैन,योगेश कुमावत,,गजपालसिंह राठौड़, सिद्धार्थ शर्मा, नानालाल बया, तखतसिंह शक्तावत, रामकृपा शर्मा, अलका मूंदड़ा, महेंद्रसिंह शेखावत, चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में बूथ समितियां का सर्वसम्मत निर्वाचन हुआ तत्पश्चात 12 में से 11 मंडलों के मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन भी सर्वसम्मति से हुआ। जिला अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु भारतीय जनता पार्टी के तेरह कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। बुधवार 29 जनवरी को पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में प्रातः 11ः00 बजे पटेल सर्कल स्थित भाजपा सुंदर सिंह भंडारी भवन पार्टी कार्यालय पर सभी दावेदारों के साथ बैठकर सर्वानुमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। तत्पश्चात भाजपा शहर जिला की विधिवत घोषणा की जाएगी।इससे पहले आज संगठन पर्व के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारों की खूब गहमा गहमी रही। नाम के भी खूब चर्चे रहे। फार्म भरने के लिए दावेदारों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा कर प्रस्तावक जुटाए व अपने पक्ष में माहौल बनाया। उदयपुर के भाजपा कार्यालय में सुबह की पदाधिकारियों व समर्थकों ने डेरा डाल दिया। जिला अध्यक्ष बनने वाले कई दावेदारों ने अपनी अपनी एप्रोच व तिकड़म भी लगाई ताकि उनका नाम आगे रखा जा सके। सोशल मीडिया व न्यूज मीडिया में भी नाम आगे रखने गए। कुछ को तो आज भाग दौड के बाद भी प्रस्तावक नहीं मिले व फार्म नहीं भर पाए। सुबह 10 से 1 बजे तक नामांकन प्राप्त किए गए। भाजपा के पटेल सर्कल कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी वीरम देव सिंह के समक्ष नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के कुल 13 दावेदार नामांकन लेकर पहुंचे। आपको बता दें कि उदयपुर शहर में 12 में से 11 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि घोषित हुए हैं वे ही अध्यक्ष पद के दावेदार के आवेदन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी व कल नाम घोषित होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप खेल गाँव की दो बालिकाओं का एस जी एफ आई के लिए चयन रेडिऐंट एकेडमी का स्टार परीक्षा का सम्मान समारोह सम्पन्न, स्टार परीक्षा समारोह मे ‘‘छात्रो की प्रतिभा को मिला सम्मान‘‘