24 न्यूज अपडेट, बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में खमेरा थाना क्षेत्र में 28 साल की महिला से चार साल पहले एक व्यक्ति ने जादूगर बनकर टोने टोटके के बहाने ज्यादती की और अश्लील वीडियो बनाकर 22 लाख रूपए लूट लिए। महिला ने अब थाने में प्रकरण् दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2020 में एक दिन वह घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान कल्याणपुर प्रतापगढ़ निवासी डाडमचंद आया व कहा कि आप कुछ परेशान दिख रहे हो। मैं जादूगरी जानता हूं, आपकी सब परेशानियां दूर कर दूंगा। मुझे एक बार अपना घर दिखा दो। इस बहाने से वह घर के अंदर आ गया। अंदर आते ही उसने कहा कि पानी पिला दो। महिला ने उसको पानी पिलाया। इसके बाद आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और कहा कि चिल्लाई तो गला कांट डालूंगा। आरोपी ने चाकू की नोक पर डराया और जबरन कपड़े उतार कर ज्यादती की। यही नहीं वीडियो क्लीप भी बना ली। इस क्लिप का डर दिखा कर उसने इसके बाद भी 4 बार और ज्यादती की। उसके बाद लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला से जेवर और खेत गिरवी रखकर रुपयों की मांग की। महिला ने कहा कि उसने दबाव और बदनामी के डर से डाडमचंद को 22 लाख रुपए उधार पर लाकर दिए। यही नहीं, उसने महिला के पति की बाइक भी ले ली। कुछ दिन बाद महिला के पति के नाम से कार खरीद ली व कहा कि किश्त वह भर देगा। आरोपी ने आज तक किश्त नहीं चुकाई। पीड़िता ने पुलिस को कहा कि कई बार डराया धमकाया इसलिए आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। आरोपी अब भी डरा धमका रहा है। इसलिए तंग आकर रिपोर्ट दर्ज करवा रही हूं। बताया गया कि आरोपी डाडमचंद अपराधी किस्म का है व टोना टोटका, झाड़ फूंक का काम करता है। महिला उसके बहकावे में महिला आ गई। यही डाडमचंद दो साल पहले राजसमंद के राजनगर में भी ठगी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। तब वहां उसने रुपए दो गुने करने के नाम पर लोगों को ठगा था। बताया गया कि पीड़िता महिला बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है व पति की दुकान है। डाडमचंद ने महिला को ब्लैकमेल कर जेवर, खेत गिरवी रखवा दिए। पति के नाम से कार लोन ले लिया, अब किश्तों के लिए कंपनी वाले महिला से वसूली करने पहुंच रहे हैं।
जादूगर बनकर ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला की जिंदगी में आया, अस्मत और 22 लाख ले उड़ा

Advertisements
