24 न्यूज अपडेट शाहपुरा. खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण में हनुमानजी की असीम अनुकम्पा से आज श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक श्री श्री 1008 जगतगुरु परमहँसाचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की कथा में कलेक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत पहुचे और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।
कलेक्टर साहब का स्वागत भंवर सेन,शम्भू सेन और राजेन्द्र खटीक ने शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।
कलेक्टर साहब ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जो यहाँ बैठे है ये मेरे गुरुजी है।
कलेक्टर साहब ने कहा कि आदमी को हमेशा सत्य बोलना चाहिए ,अपने धर्म की पालना करनी चाहिए, परोपकार करना चाहिए,जीव हिंसा नही करनी चाहिए, बड़े बुजुर्गों की सेवा करनी चाइए,समाज सुधार का कार्य करना चाइए और लोगो की हेल्प करनी चाहिए एवं कलेक्टर साहब ने शाहपुरा की धरती पर स्वामी दयानंद सरस्वती जी का पुनः स्वागत किया।
कथा वाचक स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज ने कथा के तीसरे दिन कहा कि आज-कल लोग अपने जन्मदिन पर केक काटकर व पार्टी कर के मनाते है।
हमे हमेशा हिन्दू धर्म के अनुसार अपना जन्मदिन अपने ईष्ट देव के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना कर,अपने माता-पिता व बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपना जन्मदिन मनाना चाहिए और अपनी हिन्दू संस्कृति के अनुसार गायो को चारा डालकर ,अनाथ बच्चों,गरीब परिवार की सेवा कर मनाना चाहिए।
कथा के तीसरे दिन में भंवर सेन,नरेन्द्र सेन,समुन्द्र सेन,पवन सेन,राजू सेन,शम्भू सेन,बालूराम खटीक,राजेन्द्र खटीक,तेजपाल उपाध्याय, राधेश्याम धोबी,घिसी सेन,पिंकी सेन,गुलाबी खटीक,संगीता सोनी,संतोष खटीक,लाडू गुर्जर, मंजू खटीक आदि उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading