विश्व विख्यात जयसमंद झील के बीच बसें टापुओं के लोग मतदान को लेकर बहुत जागरूक नज़र आ रहे हैं। निर्वाचन विभाग की जागरूकता के चलते टापू के लोग मतदान को लेकर काफी सक्रिय हैं। सरपंच, प्रधान, विधायक और सांसद के चुनाव को लेकर टापू के लोग लकड़ी की नौका में सवार होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सरकार को चुनते हैं,। इस बार भी लोकसभा मतदान दिवस पर अलसुबह से कई मतदाता नाव में सवार होकर अपने मत का उपयोग कर रहें है । बता दें कि झील में करीब 8 टापू हुए हैं। जहां कई टापुओं में तो लोग रियासत काल से निवास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार भटवाड़ा, बाबा मंगरा, बीड़ा, मिंदोड़ा मंगरा, भागल मंगरी, मुडिया खेत टापू गामड़ी ग्राम पंचायत और पायरी व भैंसों का नामला टापू मैथूड़ी ग्राम पंचायत में स्थित हैं। इन टापुओं में करीब 405 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष सबसे अधिक 220 और महिलाएं 185 हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि भटवाड़ा टापू में एक ही परिवार निवास करता है, जहां दो महिला और दो पुरुष मतदाता हे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट, मतदान केंदो पर जुटी भीड़ नजारा बता रहा शुरूआती रूझान, कांग्रेस का बूथ खाली, भाजपा के बूथ पर हरियाली