24 न्यूज अपडेट. जयपुर। सरकार नशे का लीगल कारोबार बंद नहीं करना चाहती है। पब, बार का लाइसेंस देती है। रात 12 बजे तक पार्टी करने की इजाजत देती है मगर दूसरी तरफ चाहती है कि बच्चे संस्कारी बने रहें, नशे के चंगुल में ना फसें। खासकर लड़कियां। मगर आजकल सुनता कौन किसकी है। पैसा है, पावर है तो नशा, हुक्का, धुआं सब जायज है। कल रात को जयपुर में श्याम नगर इलाके में होटल ट्रेवासा के एल्टोरो बार में नाइट पार्टी करते 44 युवकों को पकड़ा गया। खास बात रही कि इनमें 8 लड़कियां हुक्का पीते मिली जो पुलिस को कर रोने लग गई। उन्होंने कहा- हम पहली बार क्लब आए हैं। घरवालों को पता चल गया तो सुसाइड कर लेंगे। याने गलत आदतों का आनंद भी उठाना है और संस्कारी भी बने रहना है। इसके बाद आखिरका पुलिस ने इन युवतियों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया। बाकी का कुसूर ये था कि वे लड़के थे। पुलिस ने बताया कि टीम को देखकर बार संचालक ने गेट नहीं खोला।एसीपी (सोडाला) योगेश चौधरी मौके पर आए व जबरन गेट खुलवाया गया तो देखा कि 52 युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। अंदर लाउड म्यूजिक पर डांस, टेबल पर शराब के साथ हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस टीम को देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने हिदायत देकर सभी को शांति बनाए रखने के लिए कहा। संचालक दोनों युवकों के खिलाफ कोटपा व आरएनसी एक्ट के तहत कार्रवाई की। बार में हुक्का पीते मिली 8 युवतियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने होटल बार से म्यूजिक सिस्टम और हुक्का, तम्बाकू, फ्लेवर जब्त किए है। पकड़े गए लोगों में कुछ लोग जॉब करेन वाले व कुछ बिजनेसमैन भी है। आपको बता दें कि जयपुर में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉज जोसफ का आदेश है कि नाइट में कोई होटल-क्लब का संचालन नहीं होगा। रात 12 बजे तक सभी होटल-क्लब बंद हो जाने चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई— जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई— जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज