24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। रेलवे 25 अप्रेल से जम्मूतवी-उदयपुर-जम्मूतवी (गरीब रथ) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। गर्मियों की छुट्टियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का 10 ट्रिप करवाया होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण ने बताया कि गाडी संख्या 04656, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का 25 अप्रैल से 27 जून तक 10 ट्रिप होगा। यह ट्रेन जम्मूतवी से गुरुवार सुबह 5ः20 पर रवाना होकर जयपुर स्टेशन रात के 11 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5ः10 पर चंदेरिया स्टेशन पहुंचेगी। यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद 5ः12 पर रवाना होकर उदयपुर सुबह 7ः30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्या 04655, उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का 26 अप्रैल से 28 जून तक 10 ट्रिप करवाया जाएगा। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से शुक्रवार को दोपहर 2ः05 पर रवाना होगी। जो शाम को 4ः38 पर चंदेरिया स्टेशन पहुंचेगी। यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद 4ः40 पर रवाना होकर जयपुर रात के 9ः35 पहुंचेगी। जयपुर से रवाना होने के बाद अगले दिन ट्रेन दोपहर 3ः10 पर जम्मूतवी पहुंचेगी। उदयपुर और जम्मूतवी के बीच में राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल जंक्शन, धुरी जंक्शन, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट स्टेशनों पर ठहराव होगा Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नारकोटिक्स ब्यूरो ने 30 लाख की अफीम पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना