24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जन आधार प्राधिकरण अधिकारी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सीताराम स्वरूप ने जिला सांख्यिकी कार्यालय, उदयपुर, ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय कुराबड एवं गिर्वा तथा पंचायत समिति गिर्वा परिसर में स्थित ई-मित्र सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-मित्र सर्विसेज से संबंधित दस्तावेज जांच कर आवेदकों एवं आमजन से संवाद किया तथा राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्य करने हेतु ई-मित्र धारकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उदयपुर जिला सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. पीयूष कुमार भण्डारी, बीएसओ दीपा डामोर एवं बनवारी लाल बुम्बरिया उपस्थित रहे।संयुक्त निदेशक स्वरूप ने विभाग के सभी अधिकारियां एवं कार्मिको के साथ विभागीय कार्यों को समीक्षा बैठक ली एवं जिले के विभागीय कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत प्रतिशत समाधान एवं पहचान पोर्टल पर पेडिंग ई-साईन प्रकरण, जन आधार हेल्प डेस्क के माध्यम से जन आधार योजना के समस्या समाधान, प्रकाशन, एसडीजी, एएसआई, स्थानीय निकाय लेखे, जन्म- मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, ई-ग्राम, कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग एवं संस्था आधार आदि विभागीय कार्यों पर चर्चा कर प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उदयपुर जिला सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक पीयूष कुमार भण्डारी ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय कुराबड एवं गिर्वा के निरीक्षण के दौरान स्वरूप ने आमजन से जुड़ी योजनाएं जन आधार, जन्म मृत्यु विवाह पंजीयन एवं पहचान पोर्टल पर पेडिंग ई-साईन प्रकरणो के निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही स्थानीय निकायों के लेखे, ई-ग्राम परियोजना, ब्लॉक प्रकाशन आदि कार्यों की समीक्षा की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान 30 को , वैक्सीनटर्स को दिया प्रशिक्षण – काछोला राजस्थान के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन शुरू, 10वीं पास बच्चे 5 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन