उदयपुर l छोटी कक्षाए जिसमे 1 से 8 तक के निजी स्कूलों मे पढ़ने वाले बालक बालिकाओ को टाई पहनकर स्कूल जाना पड़ता है l छोटे बच्चो के आपस मे खेलते समय या झगड़ने पर टाई को खींचते है जिससे उनके गलो पर निशान हो कर जान पर आ जाती है l इसकी जानकारी अभिभावको से मिलने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल को पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया जिसमे निजी विधालयों के प्रबंधक, संस्था प्रधान को टाई लगाने की अनिवार्यता को खत्म करते हुए बालक-बालिकाओ को राहत दिलाने का निवेदन किया गया l इस पर जिला कलक्टर ने आवश्यक कार्यवाई करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया l इसमें पंचायत जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, मांगीलाल भोई, करण सिंह कटारिया, हरिशंकर तिवारी, रमेश जोशी,महिला संगठन मंत्री संगीता जेन,नरपत सिंह कुमावत,विष्णुशंकर जोशी, नरोतम गोड़,त्रिलोक मेहता आदि शामिल थे l यह जानकारी ग्राहक पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी l
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.