24 न्यूज़ अपडेट चित्तौड़गढ़ . भोईखेड़ा सहित शहर के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। युगल का एक-एक हाथ पकड़े से साथ बंधा हुआ था। ऐसे में इनके प्रेमी युगल होने और प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कर की है जबकि युवती की शिनाख्तगी के प्रयास कियेभा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर से होकर बह रही गंभीरी व बेडच नदी का संगम शहर के निकट भोईखेड़ा में हैं। यहां एक मंदिर होकर नदियों के संगम पर सीढ़ियां बनी हुई है। बुधवार सुबह लोगों ने नदी के पानी में एक युवक और युवती का शव तैरते देखा। इसकी सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भोईखेड़ा वार्ड के पार्षद बालूकिशन भोई ने कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौका देखा तो सामने आया कि नदी में एक युवक और युवती के शव तैर रहे थे। दोनों ही औंधे मुंह थे और एक-एक हाथ पकड़े से बंधा हुआ था। इससे पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। नदी के किनारे ही कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी थी जो युवक की बताई गई। पुलिस ने शहर व आस पास के क्षेत्रों में इसकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक, कोतवाली सीआई संजीव स्वामी भी मौके पर एकत्रित हो गए। सोशल मीडिया पर गई सूचना के आधार पर युवक की शिनाख्त शहर के प्रतापनगर निवासी उदित (19) पुत्र कमलेश के रूप में हुई। वहीं युवती भी चित्तौड़गढ़ शहर के सेन्थी में रहने वाली बताई है। सूचना पर युवक के बड़े पिता महेश मौके पर पहुंचे। इन्होंने युवक के शव की शिनाख्त की। यह युवक मंगलवार दोपहर में बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुवे थे। इधर, पुलिस ने दोनों के शव नदी से निकलवा कर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भूमाफिया के सामने लाचार हुआ प्रशासन ,श्री गोपाल कृष्ण गौशाला की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला निम्बाहेड़ा कन्या महाविद्यालय के संचालन के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने जारी किए निर्देश, विधायक कृपलानी ने जताया सीएम, डिप्टी सीएम एवं सांसद का आभार