24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.com24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के पहुंना गांव में सांप्रदायिक हिंसा में एक युवकी की मौत के बाद धारा 144 लगा दी है। जिला कलेक्टर औऱ एसपी मौके पर पहुंचे है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। कई थानों की पुलिस गांव में तैनात है। रात को ही 144 धारा लागू कर दी गई है। पथराव में घायल लोगों को निकट के अस्पताल भेजा गया। इनमें पूर्व सरपंच रतन जीनगर और नवीन सोनी की हालत गंभीर होने से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। जिनमें से एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसका गंगपुर पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। इधर, युवक की मौत की खबर से गांव में हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं। लोग शव गांव में आने का इंतजार कर रहे है। बाजार बंद है। कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे है। हालात तनावपूर्ण है। लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को भगवान चारभुजानाथ की जुलूस पर कुछ कट्टरपंथियों ने पथराव कर दिया और लोगों के साथ मारपीट भी की। इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने 18 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। बता दें इससे पहले पत्थरबाजी में गंभीर घायल एक युवक की मौत हो गई है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के पहुंना गांव का बताया जा रहा है। जहां पर ठाकुरजी का बेवाण निकाले जाने के दौरान मंगलवार देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में करीब 20 लोग घायल हुए है। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने सख्ती दिखाते लोगों को घरों में भेजा। देर रात तक माहौल तनावपूर्ण था। रात को ही राशमी एसडीएम गोविंद सिंह, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक दोनों पक्षों से लगातार बातचीत की गई। आखिरकार, जुलूस रोकने की सहमति के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन, अब युवक की मौत की खबर से गांव में माहौल गरमाया हुआ है। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव पहुंना में ठाकुरजी का बेवाण निकाला जा रहा था। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने बेवाण पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। आसपास के थानों से जाप्ता बुलाया गया। पुलिस लाइन से आरएसी बुलाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार्यकर्ता बोलेंगे तो जरूर चुनाव लडूंगा : आक्या कलक्टर और एसपी ने ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण