Site icon 24 News Update

चामुंडा माता चावंड अष्टमी का मेला शुक्रवार को

Advertisements

सलूंबर। महाराणा प्रताप की आराध्य देवी मां चामुंडा शक्तिपीठ चावंड में भव्य नवरात्रि महोत्सव प्रतिपदा से लेकर अष्टमी तक दुर्गा सप्तशती पाठ एवम महा आरती द्वारा आयोजित हो रहा है जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी मां के दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे है। चामुंडा माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद आमेटा ने बताया कि अष्टमी का मेला 11 अक्टूबर शुक्रवार को रहेगा इसी दिन हवन पूर्णाहुति अभिजीत मूहर्त में रहेगी जिसमें लगभग आठ से दस हज़ार दर्शनाथियो के उपस्थित होने की संभावना है ।अष्टमी का महा प्रसाद पूनम चंद कलाल द्वारा , अष्टमी सेगार गुप्त दानदाता एवं हेमंत देवराम जोशी द्वारा प्रदान किया जाएगा ।

प्रतिदिन की चाय भेरूलाल कलाल, सेगार केसर भाई चौबिसा बाणा खुर्द द्वारा प्रदान की जा रही है‌ ।अष्टमी पर ध्वजा यात्रा प्रातः 8:00 बजे हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर चामुंडा माता पहुंचेगी अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति की जाएगी नवरात्रि के संपूर्ण आयोजन एवं अष्टमी मेले की तैयारी में गंगाराम चौबीसा संरक्षक, प्रकाश शर्मा महामंत्री, हेमंत चौबीसा कोषाध्यक्ष, भोपाजी लाल सिंह शक्तावत, पुजारी पन्नालाल सेवक , मनीष सेवक, भीमजी भिंड, मांगीलाल सुथार, कालूलाल पटेल जुटे हुए है ।

Exit mobile version