24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। मॉ त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में चैत्र नवरात्रि नववर्ष अभिनंदन एवं घट स्थापना आज। त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल एवं पंचाल समाज चौदह चौखला के सानिध्य में चैत्र नवरात्रि महोत्सव एवं नववर्ष अभिनंदन का आयोजन 19 मार्च गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट मंडल के महामंत्री नटवरलाल पंचाल लिखि बड़ी ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान प्रारंभ होंगे प्रात: 7 बजे से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर नव वर्ष अभिनंदन किया जाएगा। वहीं घट स्थापना दोपहर 12:15 से 1:15 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगी। नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन प्रात:6 बजे से रात्रि 8 बजे तक दर्शन लाभ होंगे तथा सुबह 7 बजे और साय 7 बजे आरती आयोजित की जाएगी। 26 मार्च गुरुवार को अष्टमी के दिन मंदिर प्रात: 4 बजे से रात्रि 12 तक खुला रहेगा और मंगला आरती प्रात: 5 बजे होगी एवं पूर्णाहुति साय 5:30 बजे होगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विद्युत डेकोरेशन एवं साज सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया है एवं दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समस्त व्यवस्थाएं कार्यकर्ताओं को अलग अलग सौंपी गई है।
मां त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में चैत्र नवरात्रि नववर्ष अभिनंदन एवम् घट स्थापना आज

Advertisements
