24 न्यूज़ अपडेट त्यौहार पर खाध जांच वाहन लेब शहरी क्षेत्र मे उपलब्ध कराने को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के पदाधिकारी जिला कलेक्ट्री पर पहुँचे जहाँ पर राजीव दिर्वेदी अति. जिला कलक्टर को पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौपा l पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि जिले मे एक चल खाद्य जांच प्रयोगशाला वाहन है जो उदयपुर से करीब 15 किमी दूर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बड़ी मे ख़डी रहती है जहाँ पर आम आदमी खाध सामग्री की जांच कराने नहीं जा सकता है एवं अभी आम जनता मे मिलावटी सामग्री से भय भी व्याप्त है तथा राज्य सरकार के द्वारा खाध सामग्री के जांच करने की मुहिम के आदेश भी दे रखे है l ऐसी स्थिति मे जिला प्रशासन से माँग की गयी कि इस वाहन को जिला कलक्टर परिसर या शहरी क्षेत्र मे खडी करा कर प्रचार-प्रसार प्रशासन के द्वारा किया जाकर जनता को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया गया l इसी के साथ त्यौहारो पर दूध एवं घी की जांच के सेम्पल भी अलग अलग क्षेत्र से लेकर जांच कर रिपोर्ट समाचार पत्रों मे प्रकाशन किये जाने की माँग की गयी l अति. जिला कलेक्टर राजीव दिर्वेदी ने तत्काल कार्यवाई करते हुए चल खाध जांच प्रयोगशाला वाहन को शहरी क्षेत्र मे उपलब्ध करने का आश्वासन दिया l प्रतिनिधिमंडल मे पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक, गौरधर्न वीरवार, महिला मंत्री हरी देवी, संगीता जेन, सत्यनारायण सिंह राजावत,नरोतम गोड़,यमनेश शर्मा,त्रिलोकचंद्र मेहता आदि शामिल थे l
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.