Site icon 24 News Update

घर में घुसे दो युवक मांगे रुपए, महिला ने बाहर आकर शोर मचाया तो भागे

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर । शहर के बलिचा दक्षिण विस्तार में पंडित दीनदयाल नगर में शुक्रवार रात को एक घर में घुसकर दो युवकों ने रुपए मांगे और बाद में महिला के शोर मचाने पर वे भाग गए। इस बीच महिला का पर्स गायब मिला। पुलिस में इस संबंध में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दी। दीनदयाल नगर निवासी लीलादेवी पत्नी द्वारकाप्रसाद मीणा ने गोवर्धन विलास पुलिस को लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि तीन अगस्त को मेरे पति गांव गए हुए थे और रात को लेट आने का था। इस बीच मै अपने दो बच्चों के साथ घर सो रही थी। रात करीब 12.50 बजे दरवाजा खटखटाया तो मैंने अपने पति के आने की समझ दरवाजा खोला तो सामने दो युवक थे जो जर्बदस्ती घर के अंदर घुस गए और बोले रुपए दीजिए तो मैंने बोला मेरे पास नहीं है। उनके हाथ में लोहे का सरिया था और मेरे मना करने पर उन्होंने मुझ पर वार करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि इस बीच वह जैसे तैसे घर से बाहर आकर उसने कैम्पस में शोर मचाया तो दोनों युवक वहां से भाग निकले।महिला ने बताया कि बाद में वह अपने पड़ौसियों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने मेरे पति को सूचित किया। बाद में पति के आने पर घर की तलाशी ली तो वहां से महिला का पर्स गायब था। महिला ने बताया कि उसमें आभूषण, नकदी और पेन कार्ड सहित गाड़ी के दस्तावेज थे। बाद में उसने गोवर्धन विलास पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी।

Exit mobile version