– मेवाड़ा प्रजापत समाज का छठा सामूहिक विवाह एवं तुलसी संग ठाकुरजी का ब्याह समारोहउदयपुर। मेवाड़ा प्रजापत समाज का छठा सामूहिक विवाह एवं तुलसी संग ठाकुरजी का ब्याह को लेकर घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। साथ ही मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जगह-जगह बैठकें कर समाज के लोगों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। मेवाड़ा प्रजापत समाज के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत ने बताया कि सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह कार्यक्रम को लेकर खेरोदा, धरियावद, कानोड़, बड़ीसादड़ी आदि क्षेत्रों में समाज के मौतबीर लोगों को एवं समाजजनों को सामूहिक विवाह में आने का न्योता दिया गया। इधर, सुबह सुबह विधि-विधान के साथ भूमि पूजन, गणपति पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। साथ ही शाम को भजन संध्या में नरेश प्रजापत एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं गुरूवार को विभिन्न रस्मों को निभाने के साथ ही 41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके अलावा समाज के भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान प्रकाश प्रजापत, दली चंद, राकेश, शांति लाल, कमलेश आदि मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप को नमन के बाद सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया जल संचय अभियान का शुभारंभ ‘‘कर्मभूमि से मातृभूमि‘‘ अभियान के तहत ‘‘जल संचय-जन भागीदारी‘‘ का उदयपुर जिले में शुभारंभ ऋषभदेव सहित धार्मिक स्थलों का बनेगा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट: दीया कुमारी की बजट घोषणा, टीएसपी फंड बढ़ाकर 1750 करोड़