– मेवाड़ा प्रजापत समाज का छठा सामूहिक विवाह एवं तुलसी संग ठाकुरजी का ब्याह समारोह
उदयपुर। मेवाड़ा प्रजापत समाज का छठा सामूहिक विवाह एवं तुलसी संग ठाकुरजी का ब्याह को लेकर घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। साथ ही मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जगह-जगह बैठकें कर समाज के लोगों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। मेवाड़ा प्रजापत समाज के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत ने बताया कि सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह कार्यक्रम को लेकर खेरोदा, धरियावद, कानोड़, बड़ीसादड़ी आदि क्षेत्रों में समाज के मौतबीर लोगों को एवं समाजजनों को सामूहिक विवाह में आने का न्योता दिया गया। इधर, सुबह सुबह विधि-विधान के साथ भूमि पूजन, गणपति पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। साथ ही शाम को भजन संध्या में नरेश प्रजापत एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं गुरूवार को विभिन्न रस्मों को निभाने के साथ ही 41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके अलावा समाज के भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान प्रकाश प्रजापत, दली चंद, राकेश, शांति लाल, कमलेश आदि मौजूद थे।
घर-घर जाकर दिया निमंत्रण, गणपति पूजन के साथ 41 जोड़ें बंधेंगे परिणय सूत्र में, शुरूआत आज से

Advertisements
