Site icon 24 News Update

गोविंदा को गोली लगी तब पत्नी जयपुर में थी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को जिस वक्त पैर में गोली लगी, उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं। वे खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए 29 सितंबर को आईं थी। 30 को करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए। आज 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई जाना था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी मिली तो तत्काल मुंबई रवाना हो गई। आपको बता दें कि एक्टर गोविंदा को आज सुबह करीब 4.45 बजे पांव में गोली लगी। गोली उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली थी। उसे साफ करते हुए गोली चल गई बताया गया है। कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। ऑपरेशन के बाद गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली गई है। ऑडियो संदेश में कहा कि- आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ हैं।

Exit mobile version