24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। 59वी मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप प्रतियोगिता मलेशिया में आयोजित हो रही है। उसमें 16-18 आयु वर्ग में भारत की और खेलते हुए उदयपुर के स्वीमिंग सुपरस्टार गोल्डन ब्वॉय युग चेलानी ने एक और कास्य पदक हासिल किया है। तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि चेलानी ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 2ः11.08 का समय निकालते हुए कास्य पदक प्राप्त किया। युग का इस वर्ष का तीसरा अन्तराष्ट्रीय पदक है। इससे पूर्व युग द्वारा नेशनल स्कूली तैराकी में 3 स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैम्पियन बने। इसके बाद खेलों इण्डिया में भी अपने दमदार प्रदर्शन से नेशनल चैम्पियन बने। इसी प्रदर्शन के आधार पर युग का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल पर जश्न का माहौल है सभी तैराको में एक नयी उम्मीद कायम की है। युग की इस सफलता का श्रेय उनकी माता, उनके पिता, उनके प्रशिक्षक गुरू डॉ. महेश पालीवाल एवं सेंट ऐन्थनी स्कुल के प्राचार्य विलियम सर को जाता है। इस उपलब्धि पर अजित जैन जिला खेल अधिकारी, ललित सिंह झाला खेल अधिकारी खेलगांव, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य प्राचार्य विलियम डिसूजा, खेलगांव के सभी खेल प्रशिक्षकों नरपत सिंह बॉक्सिंग, जितेन्द्र सिंह भाटी स्केटींग, खेमराज गमेती लॉन टेनिस, रीना पुरोहित योगा, शाहरूख खान क्रिकेट, भुपेन्द्र सिंह झाला जीम, उषा आचरज बास्केटबॉल, भ्रगुराज सिंह आर्चरी, चाहत जैन जुडो एवं कार्यालय कार्मिको दशरथ सिंह, गजेन्द्र सिंह, हर्ष इत्यादि ने युग चैलानी एवं उनके प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल को बधाई दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस थाना सविना का एक और कमाल, साईबर अपराधियों से वापस दिलाए 2 लाख 12 हजार रूपये लेपर्ड ने किया महिला को गंभीर रूप से घायल