24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद में सेवंत्री व चारभुजा क्षेत्र में बारिश के बाद गोमती नदी का पानी धायला गांव से आगे बढ़ गया है और रविवार शाम तक छापरखेड़ी तक दस्तक दे दी है। गोमती नदी में पानी की आवक लगातार हो रही है। गोमती से शुक्रवार को सियाणा गांव का एनिकट छलक गया था, जिसके बाद गोमती नदी आगे बढ चली थी व पानी सिरोड़ी गांव में पहुंच गया था। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए गोमती नदी की पूजा अर्चना की व कहा कि जल्द से जल्द राजसमंद झील भरनी चाहिए। शनिवार सुबह गोमती का पानी धायला व शाम तक छापरखेडी पुलिया पार कर गया तो खुशी की लहर छा गई। वहां पर भी ग्रामीण पूजा की थाली व चुनरी लेकर नदी किनारे पहुंचे और पूजा अर्चना कर गोमती मैया को चुनरी ओढ़ाई। अब राजसमंद शहर वासियों को पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द गोमती नदी का पानी राजसमंद झील में मिलेगा। राजसमंद झील की भराव क्षमता 3786 एमसीएफटी है। राजसमंद झील से न केवल जिला मुख्यालय पर पेयजल आपूर्ति होती है, बल्कि आसपास के 1 दर्जन से अधिक गांवों में झील के पानी से सिंचाई भी होती है। यही बड़ी वजह है जिसके कारण राजसमंद झील को लाइफ लाइन माना जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल से होगी खेल सप्ताह की शुरुआत भारत विकास परिषद सामाजिक कार्यों से राष्ट्रीय सेवा कार्य जन एवं पर्यावरण कार्य करती है- गोविंद प्रसाद सोडाणी