24 News Update उदयपुर। भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस बार गिरवा क्षेत्र में सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक आयोजन के अनूठे संगम के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट और विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है, जिसमें 400 तपस्वियों का सम्मान, 108 गौशालाओं में छप्पन भोग और हास्य कवि सम्मेलन जैसे आयोजन शामिल हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में 30 मार्च को दोपहर 1 बजे आरएनटी सभागार में ‘तपस्वी सेवा सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 400 तपस्वियों के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थापक संजय जैन ने इस आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला अभियान बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सकारात्मकता, सेवा भावना और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। आयोजन श्रृंखला के तहत 31 मार्च को शाम 7 बजे लोक कला मंडल में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें सुरेश अलबेला, सुनील व्यास, राव अजातशत्रु, मुकेश मौलवा, अर्जुन अल्हड़, मनोज गुर्जर, शंकर पंडित, भावना सुधार और राजेंद्र पंवार सहित कई ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही 108 गौशालाओं में छप्पन भोग का आयोजन कर गौसेवा का संदेश भी दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक का स्वागत चलान का अमृता—काल, ऑफिस में खड़ी स्कूटी का 1000 रुपए का ई—चालान