Site icon 24 News Update

गैंग से चोरी के जेवर खरीदने वाले डूंगरपुर के 2 ज्वेलर गिरफ्तार

Advertisements


डूंगरपुर। दोवड़ा थाना पुलिस ने एके-47 गैंग से चोरी के सोने चांदी के जेवरात खरीदने वाले 2 ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों ज्वेलर्स खरीदने वाले  पंकज ज्वेलर्स डूंगरपुर और दीपमूर्ति ज्वेलर्स डूंगरपुर के सार्राफा व्यापारी रक्षित कुमार मेहता निवासी न्यू कॉलोनी डूंगरपुर ओर मनोज कुमार श्रीमाल निवासी हाउसिंग बोर्ड डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है अब पुलिस चोरी के जेवर बरामदगी के प्रयास कर रही है। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि घोड़ी आमली निवासी लालू अहारी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया की वह और उसका परिवार गुजराती मजदूरी का काम करते है। 25 अक्टूबर की रात को चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया था। चोर उनके मकान से करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण और करीब 2 तोले सोने के आभूषण चुरा कर ले गए थे।

Exit mobile version