24 न्यूज अपडेट. सलूंबर। गुजरात में एक कार के खाई में गिरने से राजस्थान के सलूंबर के दो जनों की मौत हो गई। हादसा सोमवार तडक़े हुआ था। दोनों मृतकों के शव शाम को सलूंबर में लेकर आए। जानकारी के अनुसार सलूंबर जिले के बस्सी गांव के निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र गरवर सिंह और करण सिंह पुत्र देवीसिंह देर रात अपने गांव से गुजरात के लिए करण सिंह की कार से रवाना हुए थे। मृतकों के परिचित सल्लाड़ा निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच साबरकांठा क्षेत्र में विजयनगर के वनज गांव के पास टर्न पर सामने गाय आने से कार अनियंत्रित होकर अम्बाजी-विजयनगर-ईडर हाईवे पर बांध किनारे खाई में गिर गई। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी देखी तो भीड़ जमा हो गई और विजय नगर पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले और शिनाख्ती के बाद उनके परिवारजनों को फोन से सूचित किया। लक्ष्मण और करण दोनों दोस्त है। लक्ष्मण के खेती का काम है और दो बेटे है तो करण सिंह अविवाहित था। उसका उदयपुर में कामकाज है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जाखम का पानी जयसमंद लाएंगे : दीया कुमारी,,,सलूंबर में भव्य स्वगत, थोड़ी देर में रोड शो बाप पर आरोप, भाजपा विधि प्रकोष्ठ का दावा, आचार संहिता का हुआ उल्लंघन