निम्बाहेड़ा / राज्य सरकार के निर्देशानुसार व्यवसायिक शिक्षा के अन्तर्गत सोमवार को निकटस्थ ग्राम गादोला के कक्षा 6 से 8 के लगभग 45 विद्यार्थियों ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व इकाइयों का भ्रमण किया।
संस्था प्रधान वीणा शर्मा ने औद्योगिक भ्रमण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राचार्य मोहम्मद युनूस शेख ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को श्री यदुपति सिंघानिया जे.के. आईटीआई व ईंट निर्माण उद्योग का भ्रमण करवाया गया।
श्री यदुपति सिंघानिया जे.के. आइटीआइ संस्थान के प्राचार्य के.एल. जोशी ने विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के औद्योगिक-प्रशिक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन करवाया एवं कक्षा 10 के पश्चात किये जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण यथा इलेक्ट्रॉनिक, मेकेनिकल, कम्प्यूटर व अन्य कोर्स के बारे में योग्यता अवधि की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों ने ईंट निर्माण प्रक्रिया को जाना व उक्त उद्योग के लाभ,हानि, सावधानियां व प्रशासनिक गतिविधियों से भी रूबरू हुए व प्रशिक्षण सम्बन्धि अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
औद्योगिक भ्रमण हेतु विद्यार्थियों के साथ प्रहलाद नारायण जोनवाल, टीना नागौरी, रूबीना बानो व सुशीला सुथार ने उपस्थित रह कर विभिन्न उद्योगों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
*गादोला के विद्यार्थियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण !*

Advertisements
