Site icon 24 News Update

गांव के दो मंदिरों में चोरों ने बोला धावा

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र के अजबरा गांव में चोर मंदिर के ताले तोड़ सोना चांदी ले उड़े। जानकारी के अनुसार अदवास गांव के बायण माताजी व अंबा माताजी मंदिर में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए माताजी के श्रृंगार के रूप में चढ़ाई गई सोने की नथ और चांदी का हार पर हाथ साफ कर दिया । वहीं गांव में ही स्थित बायण माताजी मंदिर का चोरों ने ताला तोड़ा । ग्रामीणों ने थाने पर रिपोर्ट देते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version