24 न्यूज अपडेट चित्तौडग़ढ़ l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार देर रात को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उन्होंने आज शनिवार सुबह दुर्ग स्थित अपनी कुलदेवी बाण माता, अन्नपूर्णा माता और भेरुजी के दर्शन किए। मंत्री अविनाश गहलोत विधानसभा चुनाव से पहले यहां चित्तौड़गढ़ अपनी कुलदेवी के दर्शन करने आए थे, लेकिन उसके बाद उनका यहां पर आना नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प पर काम कर रहे हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान सरकार हर आमजन के कल्याण के लिए ही काम करेगी। मंत्री गहलोत चित्तौड़गढ़ से राजसमंद की ओर रवाना हो गए, जहां वे श्रीनाथजी के भी दर्शन करेंगे। जैतारण विधायक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत देर रात करीब 1:30 बजेचित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां वे एक निजी होटल में ठहरे। सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी भी उनसे मिलने होटल पहुंचे और उनका स्वागत किया। सुबह करीब 9.30 बजे अपनी दुर्ग स्थित कुलदेवी बाण माता, मां अन्नपूर्णा और भेरुजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश तोषनीवाल,बीजेपी संभागीय मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, ऑल इंडिया सैनी सेवा संस्थान केप्रदेश महामंत्री राजन माली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहे। मंत्री अविनाशगहलोत दर्शन के एक घंटे बाद ही राजसमंद के लिए निकल गए। राजसमंद में सबसे पहले वह श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे और उसके बाद एक विभागीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रोग्राम के खत्म होने के बाद जैतारण पहुंचेंगे और शनिवार रात्रि वही विश्राम करेंगे। मंत्री अविनाश गहलोत रविवार को जैतारण में होने वाले स्थानीय प्रोग्राम में भाग लेकर सोमवार सुबह जयपुर के लिए रवाना होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आशान्वित ब्लॉक निम्बाहेडा के सम्पूर्णता अभियान की शुरूआत राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजितलंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण करने के दिए निर्देश