Site icon 24 News Update

गहलोत ने किये कुलदेवी बाण माता,अन्नपूर्णा माता और भेरुजी के दर्शन कहा, साकार करेंगे मोदी जी के विकसित भारत का संकल्प

Advertisements

24 न्यूज अपडेट चित्तौडग़ढ़ l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार देर रात को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उन्होंने आज शनिवार सुबह दुर्ग स्थित अपनी कुलदेवी बाण माता, अन्नपूर्णा माता और भेरुजी के दर्शन किए। मंत्री अविनाश गहलोत विधानसभा चुनाव से पहले यहां चित्तौड़गढ़ अपनी कुलदेवी के दर्शन करने आए थे, लेकिन उसके बाद उनका यहां पर आना नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प पर काम कर रहे हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान सरकार हर आमजन के कल्याण के लिए ही काम करेगी। मंत्री गहलोत चित्तौड़गढ़ से राजसमंद की ओर रवाना हो गए, जहां वे श्रीनाथजी के भी दर्शन करेंगे।

जैतारण विधायक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत देर रात करीब 1:30 बजे
चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां वे एक निजी होटल में ठहरे। सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी भी उनसे मिलने होटल पहुंचे और उनका स्वागत किया। सुबह करीब 9.30 बजे अपनी दुर्ग स्थित कुलदेवी बाण माता, मां अन्नपूर्णा और भेरुजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश तोषनीवाल,बीजेपी संभागीय मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, ऑल इंडिया सैनी सेवा संस्थान के
प्रदेश महामंत्री राजन माली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहे। मंत्री अविनाश
गहलोत दर्शन के एक घंटे बाद ही राजसमंद के लिए निकल गए।

राजसमंद में सबसे पहले वह श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे और उसके बाद एक विभागीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रोग्राम के खत्म होने के बाद जैतारण पहुंचेंगे और शनिवार रात्रि वही विश्राम करेंगे। मंत्री अविनाश गहलोत रविवार को जैतारण में होने वाले स्थानीय प्रोग्राम में भाग लेकर सोमवार सुबह जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version