बांसवाड़ा। राशन की दुकान पर गबन करने के आरोप में राशन डीलर तथा एक लेम्प्स व्यवस्थापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कसारवाड़ी थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि गत 24 फरवरी को प्रवर्तन निरीक्षण लालशंकर डामोर ने राशन के डीलर तोलसिंह पुत्र हातु डामोर निवासी मस्का छोटा हाल उचित मूल्य दुकानदार ग्राम पंचायत मस्का बड़ा भाग द्वितीय पर जांच की। 336.29 क्विंटल गेहूं का गबन एवं दुरुपयोग कर खुर्द बुर्द किये जाने का मामला इस दौरान पता चला। इसी प्रकार 9 मार्च को डामोर ने ग्राम पंचायत सातसेरा भाग द्वितीय एवं अस्थाई सातसेरा भाग प्रथम के उचित मूल्य दुकानदार प्रभुलाल पुत्र मडिया डामोर निवासी फुलपुरी के विरुद्ध 348.72 क्विंटल गेहूं का गबन एवं दुरुपयोग कर खुर्द-बुर्द करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया। इसी तरह 28 अक्टूबर को प्रवर्तन निरीक्षण धर्मेन्द्र रोत की ओर से राशन उीलर बसुलाल पुत्र भूरजी डामोर निवासी कसारवाड़ी व्यवस्थापक लेम्प्स कसारवाड़ी की ओर से 281.55 क्विंटल गेहूं, 112 लीटर केरोसीन व 10.87 किग्रा. चीनी गबन एवं दुरुपयोग का मामला दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, एएसपी राजेश भारद्वाज एवं वृत्ताधिकारी कुशलगढ़ मदनलाल विश्नोई के मार्गदर्शन में थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। तीनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। दल ने तीनों की गिरफ्तारी कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह शक्तावत, सहायक उपनिरीक्षक प्रेमपाला व प्रहलाद, कसारवाड़ी थाने के कांस्टेबल जनक पाटीदार, रविप्रताप व चालक कांस्टेबल कांतिलाल तथा कुशलगढ़ थाने के कांस्टेबल दिनेशचंद्र शामिल रहे।
गबन करने पर राशन डीलर तथा लेम्प्स व्यवस्थापक हुआ गिरफ्तार

Advertisements
