*सेवा बस्तियों में 33 चिकित्सा शिविरों का हुआ आयोजन*उदयपुर, 27 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग, सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन उदयपुर ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा की भावना से गणतंत्र दिवस पर पूरे उदयपुर शहर की समस्त सेवा बस्तियों में एक साथ 33 नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, जाँच एवं दवा वितरण शिविर प्रातः 11.30 से दोपहर 1.30 बजे आयोजित किए सेवा भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष विवेक बोहरा ने बताया कि 446 सदस्यों की टोली जिसमें 134 चिकित्सकों, 112 नर्सिंग अधिकारियों व 200 स्वयं सेवकों ने सफलतापूर्वक इस वृहद सतत् चिकित्सा शिविर को आयोजित किया यह वृहद चिकित्सा शिविर सतत् निश्चित अवधि उपरांत समय समय पर पुनः लगाए जाएंगे नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइज़ेशन उदयपुर के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर राहुल जैन ने बताया है कि शिविर के संयोजक डॉक्टर अशोक आदित्य व सह संयोजक डॉक्टर पृथ्वी जिगर, डॉक्टर नरेंद्र सिंह देवल, डॉक्टर अजीत सिंह वाघेला थे |शिविर में 134 चिकित्सकों जिसमें प्रमुख डॉक्टर देवेश गुप्ता, डॉक्टर नरेश सिंघल, डॉक्टर मुकेश जैन, डॉक्टर एम पी जैन, डॉक्टर भगराज़ चौधरी, डॉक्टर तरुण व्यास, डॉक्टर मनोज अग्रवाल, डॉक्टर महेश उपाध्याय, डॉक्टर प्रणव भावसार, डॉक्टर शाब्दिका , डॉक्टर संजय गोयल, रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक नीनामा, डॉक्टर कविता बड़जातिया, डॉक्टर भरत बंसल, डॉक्टर सुनील गोयल, डॉक्टर अतुल आमेटा, डॉक्टर मीना पतावत, डॉक्टर प्रीति बडगुर्जर आदि ने अपनी सेवाएं दी |शिविर में 112 नर्सिंग अधिकारी जिसमें प्रमुख श्री अजीत सोलंकी, श्री धरमवीर बैरवा श्री अभिषेक आमेटा, श्री रोहित मेनारिया श्री कपिल खराडी श्री राम शंकर लखारा आदि ने अपनी सेवाएँ दी | उदयपुर विभाग सेवा प्रमुख कपिल चित्तौड़ा ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन समय समय पर प्रत्येक सेवा बस्ती मे नियमित तोर पर किया जाता रहा है | इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी उपस्थित थे उन्होंने शिविर में कार्य कर रहे डॉक्टरों एवं नर्सिंगकर्मियों से सेवा कार्य हेतु अपने योगदान पर प्रशंसा की एवं आगे भी इस कार्य को सतत् करने हेतु मार्गदर्शन दिया |शिविर की व्यवस्था महानगर सेवा प्रमुख सुरेश ने देखी | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भैरों खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस उदयपुर में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत