24 न्यूज अपडेट, ब्यूरो। जम्मू कश्मीर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां केवल 6 रुपये की कीमत का एक अंडा सवा दो लाख रूपए से ज्यादा में बिक गया। दिखने में यह आम अंडा है, पर जब नीलामी हुई तो इस अंडे ने हीरे जवाहरात वाले कई एंटिक आइटम को टक्कर देकर पछाड़ दिया। अंडे को एक गरीब महिला ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ दान किया था। इसे भी नीलामी में रखा गया। अंतिम बोली 2.26 लाख तक पहुंच गई। यह अनूठा मामला उत्तरी कश्मीर के एक क्षेत्र का है जहां पर मस्जिद निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के मालपोरा वारपोरा क्षेत्र में मस्जिद निर्माण के लिए नीलामी से चंदा जुटाया जा रहा था। इसके लिए पहले घर-घर जाकर नकद और सामान दान कमेटी की ओर से लिया गया। उसमें लोगों ने अपनी माली हालत के हिसाब से दान दिया। किसी ने बर्तन दिए तो किसी ने पैसा और अनाज। लेकिन एक गरीब महिला कमेटी सदस्य के पास आई और कहा कि उसे पास तो केवल एक अंडा ही है। उसने वही दान कर दिया व कमेटी ने भी खुशी खुशी अंडा ले लिया।
मस्जिद समिति का अंडा लेने का फैसला फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने अंडे को नीलामी के लिए रख दिया और इसके पीछे की दान की कहानी सुना दी। बस इसके बाद तो चमत्कार हो गया। हर कोई उसे लक्की अंडा मानते हुए अपने पास रखना चाह रहा था।इस एक अंडे की बोली में 2,26,650 रूपए हो गई।
3 दिनों तक हुई अंडे की नीलामी
कमेटी ने नीलामी के लिए 3 दिन की मियाद तय की, जिसका उन्हें भरपूर फायदा मिला। पहली नीलामी 10 हजार से शुरू हुई और कमेटी को पहले ही दिन इस अंडे के लिए 1.48 लाख रुपए का दान मिला। लोग इसे खरीदते, अंडे को वापस करते और किसी और को अधिक पैसे देने का रास्ता बनाते रहे। 3 दिन बाद जब अंडे को आखिरकार बेचना की बारी आई तो एक युवक मौके पर आया और उसने 70,000 रुपए में अंडा ले लिया। इस अंडे को 60 से ज़्यादा लोगों ने खरीदा, जिन्होंने अपना दान दिया, लेकिन अंडे को फिर से बेचने के लिए वापस रख दिया। आखिरकार, इस अंडे से 226,650 रुपए की राशि एकत्रित हो गई, जिसमें उस युवक द्वारा चुकाए गए 70,000 रुपए की अंतिम बिक्री भी शामिल है।
गजब! 6 रुपये की कीमत का अंडा सवा 2 लाख में बिका

Advertisements
