Site icon 24 News Update

गंभीरी बांध हुआ फूल,चादर चलना भी आरम्भ

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. गंभीरी बांध हुआ लबालब चित्तौड़गढ़ जिले का सबसे बडा गंभीरी बांध बुधवार सुबह 7 बजे के करीब पूरा 24 फीट भर गया। शाम 6:00 बजे के करीब बांध में 24 फीट के करीब पहुंच चुका है पानी । पिछले 2 दिनों से मध्यप्रदेश के मोरवन बांध के आसपास हो रही लगातार बारिश के कारण और निंबाहेड़ा शहर में भी लगातार 2 दिन से हो रही बारिश से भी गंभीरी बांध में 2 दिन के भीतर ही करीब ढाई फीट पानी की आवक हुई है। गंभीरी बांध में सबसे ज्यादा पानी की आवक मोरवन बांध की रपट का पानी है।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राधेश्याम जाट ने बताया कि बांध के अपनी भराव क्षमता पूर्ण करने के साथ ही आज सुबह से थोड़ी चादर चलना भी आरम्भ हो गई है।कभी भी खुल सकता है गेट उसकी अपील की जा रही है पानी का आवाक चालु रहने पर कभी भी भराव क्षमता से अधिक होने पर गेट खोले जा सकते हैं।

Exit mobile version