24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हाल ही में ज़िला तैराकी संघ की ओर से हुई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर के तैराकों ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक अपने नाम किये। तरणताल के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉक्टर महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में उत्सवी दवे ने 100, 200, 400, 800 मीटर फ्री स्टाइल व 100 मी बैक स्ट्रोक मे स्वर्ण पदक, विधि सनाढ़य ने 50,100, 200 ब्रेस्ट स्ट्रोक ,50 बटरफ्लाई, 200 आईएम मे स्वर्ण पदक, आलिया 50,100,200 ब्रेस्ट स्ट्रोक,50 बैक 200 आईएम में रजत पदक, अनन्या ने 50,100,400,800 फ्री स्टाइल मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग मे विधान सनाढय ने 800 फ्री,50,100,200 बटरफ्लाई मे स्वर्ण,200 आईएम मे रजत पदक, हर्षदित्य सिंह ने 100,200,400 फ्री स्टाइल, व 50,100 बैक स्ट्रोक मे स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में विधि विधान सनाढ़्य (जुड़वा भाई बहन), उत्सवी, हर्षदित्य को प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियशिप प्रदान कि गईं। सभी तैराक 23 से 26 जून तक जयपुर मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला खेल अधिकारी खेलगांव ललित सिंह झाला, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य, व जिला खेल अधिकारी अजित जैन ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन हेतु हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दीं।
खेलगांव के तैराकों का कमाल, जिला स्तरीय तैराकी में जीते 30 पदक

Advertisements
