24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से इस बार खाटूश्याम जन्मोत्सव 9 नवम्बर को सायंकाल 7 बजे से डबोक एयरपोर्ट रोड पर स्थित तुलसीदास जी की सराय मे बन रहे विशाल श्री श्याम मन्दिर प्रांगण मे भव्य रुप मे होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि श्याम बाबा के जन्मोत्सव को खूबसूरती प्रदान करने के लिए राजस्थान की मरू स्वर कोकिला जयपुर से सीमा मिश्रा पधार रही है। जो अपनी मखमली मधुर वाणी के जादू से श्याम भक्तो को आल्हादित कर देगी। उल्लेखनीय है कि सीमा मिश्रा ने राजस्थनी लता मंगेशकर के नाम से पूरे विश्व मे राजस्थान की अनूठी पहचान बनाई है। इसी प्रकार देश के कोने कोने मे उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड भी जन्मोत्सव के भजनो से आनंदित करेगी। अन्य अनेक स्थानीय गायक भी अपनी हाजिरि लगायेंगे।
मन्दिर निर्माण प्रांगण मे बने पाण्डाल को अनिल वैद सजाने मे जुटे है तो मैन रोड से पाण्डाल तक रगं बिरंगी लाईटो से हरि भाई चमकायेगें। फूलमालाओ से बाबा का दरबार जयपुर के साँवरिया डेकोरेटर के राहुल शर्मा सजाकर श्रृंगार करेंगे। संगतकार नीमच से उमेश म्यूजिकल ग्रुप के दल को आमंत्रित किया है। पाण्डाल को खिलोने गुब्बारो सजायेगें। दरबार के समक्ष तीन मंजिला मिल्क कैक के साथ छप्पन भोग प्रसाद धराया जायेगा।
खाटूश्याम जन्मोत्सव धूमधाम से 9 को तुलसीदास सराय मे होगा,तीन मंजिला मिल्क कैक छप्पन भोग धरायेंगे, राजस्थान की लता सीमा मिश्रा जन्मोत्सव भजनो से आनन्दित करेगी

Advertisements
