Advertisements
24 News Update उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार 21 नवम्बर को सायंकाल 7:15 बजे से निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मन्दिर प्रांगण, तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर श्री श्याम गुणगान कीर्तन होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने निम्बाहेडा से अखिलेश ठाकुर को आमंत्रित किया है। देश के विभिन्न भागो मे उदयपुर का नाम रोशन करने वाली श्री मती केमिता राठौड एंव इतिशा अग्रवाल भी श्याम भजनो से आनन्दित करेगें। बाबा का श्रृंगार व दरबार साँवरिया डेकोरेटर जयपुर करेंगे। उमेश म्यूजिकल ग्रुप नीमच के साजिन्दे होगें वहीं हिमांशु साउण्ड मधुर ध्वनि बिखेरेगें।

