- एक्स’ पर लिखा- मैं आइसोलेशन में हूं
उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ट्विटर एक्स पर एक पोस्ट लिखकर खुद इसकी जानकारी दी है। भजनलाल ने बताया कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से शामिल रहेंगे। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है। कोरोना पॉजिटिव हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, ’एक्स’ पर लिखा- मैं आइसोलेशन में हूं। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा का हाल ही में बांसवाड़ा दौर प्रस्तावित था जिसकी तैयारियां भी की जा रही थीं। इधर राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक पोस्ट के जरिए भजनलाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली। मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.