Advertisements
कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। कोतवाली मंदसौर के अपराध क्रं. 06-2017 धारा 8-15 एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी विनोद सिंह पुत्र बालु सिंह राजपुत नि. ग्राम आरडी थाना नाहरगढ जिला मंदसौर को थाना कोतवाली निम्बाहेडज्ञ जिला चितौडगढ के एएसआई सूरज कुमार ,कांस्टेबल देवेंद्र ,वीरेन्द्र,द्वारा अथक लगन एंव मेहनत से प्रयास कर 12 जून को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफतारी हेतु कार्यलयीन आदेष के माध्यम से दो हजार रूप्ये नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। उक्त फरार आरोपी की गिरफतारी हेतु किये गये सराहनीय कार्य एंव दक्षता के लिये कोतवाली के उक्त पुलिस कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रत्येक को 500 रिवॉर्ड राषि के पुरूरकृत किया गया।

