कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. थाना कोतवाली मंदसौर के अपराध क्र. 06/2017 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी विनोद सिंह पिता बालुसिंह सौ. राजपूत नि. ग्राम आरडी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर को थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ (राज.) के निम्नांकित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अथक लगन एवं मेहनत से प्रयास कर दिनांक 12.06.2024 को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कार्यालयीन आदेश क्र. पुअ/मंद/डीसीबी/224/17 दिनांक 03.05.2017 के माध्यम से 2000/- रूपये नगद ईनाम की उदघोषणा की गई थी।
अतः उपरोक्तानुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु किये गये सराहनीय कार्य एवं व्यवसायिक दक्षता के लिये थाना कोतवाली निम्बाहेडा (राज.) के निम्नांकित अधिकारी / कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु नाम के सम्मुख दर्शीय अनुसार पुरूस्कार से पुरुस्कृत किया जाता है।
अधिकारी/ कर्मचारी का नाम एवं पद
1 सउनि, सूरज कुमार थाना कोतवाली निंबाहेड़ा
2 कानि. 926 देवेन्द्र थाना कोतवाली निंबाहेड़ा
3 कानि. 1638 विरेन्द्र थाना कोतवाली निंबाहेड़ा
4 कानि. 142 राकेश थाना कोतवाली निंबाहेड़ा को सम्मानित किया गया है
एक बार फिर मिला एएसआई सूरज कुमार को सम्मान
निंबाहेड़ा किराना एसोसिएशन की ओर से एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया!
नगर के कोतवाली थाना के एएसआई सूरज कुमार चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस के मन बने हुए हैं, इसी क्रम में उन्हें चोरी,नकबजनी, आमर्स एक्ट, और सामाजिक सेवाओं में बेहतरीन कार्यवाही कर
आम जन में विश्वास का भाव पैदा किया और भय पुलिस के श्लोगन को सार्थक किया इस प्रकार की उच्च कोटि की सेवा देने के लिए निंबाहेड़ा किराना एसोसिएशन द्वारा उन्हें प्रशंसा पत्र देकर के सम्मानित किया!
बता दे की एएसआई सूरज कुमार पुलिसिंग लाइन के अंदर पुलिस प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं के द्वारा लगभग 130 बार सम्मानित हुए हैं

