24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में आज कोहरे का कहर देखने को मिला। कोहरे के कारण हुए हादसे में भीलवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे पर कोठारी नदी की पुलिया परएक के बाद एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में ही टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हाइवे एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को इलाज के लिए भिजवाया व लंबा जाम खुलवाया है। मामला मांडल थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे कोठारी नदी पुलिया पर आज सुबह घना कोहरा दिखाई दिया। हालत यह हो गई कि वाहन आपस में नहीं दिख रहे थे। करीब 9 बजे पुलिया के दोनों और विजिबिलिटी कम थी व वाहन धीरे धीरे ही चल रहे थे। लेनिक इसी दौरान एक ट्रक दूसरे से टकरा गया और उसके बाद पुलिया पर पीछे ही चल रहे करीबएक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मांडल थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने मोर्चा संभाला तथा जाम खुलवाया। हाईवे और 108 एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वाहनों को जरूर नुकसान पहुंचा है।
कोठारिया नदी पुल पर कोहरा-म, आधा दर्जन से ज्यादा वाहन भिड़े, लंबा जाम, कोई जनहानि नहीं

Advertisements
