Site icon 24 News Update

केन्या की 27 साल की महिला से 30.17 ग्राम अवैध एमडीएमएए बरामद, गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला स्पेशल टीम की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की है। थाना सुखेर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विदेशी महिला को अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाशचन्द वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक (प्रभारी जिला स्पेशल टीम) व रविन्द्र चारण थानाधिकारी, सुखेर मय टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए 26 जनवरी विदेशी महिला नैन्सी अविनो पुत्री डेनियल ओचुंग क्रिश्चियन, आयु 27 वर्ष, निवासी नैरोबी किसुमु वेस्ट, केन्या। वर्तमान में हेरिटेज हवेली गेस्ट हाउस, उदयपुर, राजस्थान में, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्त किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर विदेशी महिला से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version