Site icon 24 News Update

कृषक कल्याण शुल्क रहेगा यथावत। खुली रहेगी राजस्थान की मंडिया के साथ उदयपुर कृषि उपज मंडी अनाज भी।

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। 2 जुलाई 2024 मंगलवार।श्री व्यापार मंडल के सचिव दामोदर खटोड़ ने बताया की राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, जयपुर के आहवान पर राजस्थान की सभी मंडिया कृषक कल्याण शुल्क हटाने हेतु दिनांक 2 जुलाई 2024 से 5 जुलाई 2024 तक बंद रखने का आह्वान किया था । उसी क्रम में आज राज्य सरकार द्वारा 31 अगस्त 2024 तक कृषक कल्याण शुल्क को .50 पैसे यथावत रखने पर आदेश जारी किया है, इस हेतु राजस्थान की सभी मंडिया एवं उदयपुर मंडी भी अब पूरी तरह से खुली रहेगी ।
श्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदन जी जावरिया ने कहा की कृषक कल्याण शुल्क पूरी तरह से समाप्त करने के लिए आगे भी राज्य सरकार से संघर्ष जारी रहेगा।

Exit mobile version